रांची, फरवरी 4 -- रांची, संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जैक अध्यक्ष से मुलाकात कर 23 फरवरी को प्रस्तावित इंटरमीडिएट परीक्षा और नगर निकाय चुनाव एक ही दिन कराने के निर्णय पर विरोध जताया। परिषद ने इस संबंध में एक मांग पत्र सौंपकर परीक्षा की तिथि पुनर्निर्धारित करने की मांग की। प्रदेश मंत्री ने इस निर्णय को छात्र हितों के विपरीत बताया। उन्होंने तर्क दिया कि अधिकांश विद्यालय मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिससे परीक्षा की शुचिता और छात्रों की सुरक्षा प्रभावित होगी। इसके अतिरिक्त, बैरिकेडिंग और सार्वजनिक परिवहन की कमी से ग्रामीण क्षेत्रों के परीक्षार्थियों को केंद्र तक पहुंचने में कठिनाई होगी। मौके पर रवि अग्रवाल, तुषार दुबे सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...