हरिद्वार, नवम्बर 29 -- हरिद्वार। डीएम मयूर दीक्षित ने शनिवार को चकबंदी विभाग में लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले कर दिए हैं। उन्होंने तत्काल प्रभाव से आदेश का पालन करने को कहा है। आदेश के मुताबिक तैनात छह सहायक चकबंदी अधिकारियों, 13 चकबंदीकर्ताओं, एक चकबंदी लेखपाल और तीन कनिष्ठ सहायकों को एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में भेजा गया है। डीएम ने कहा कि क्षेत्रीय जनता की लगातार शिकायतें आ रही थीं कि कई अधिकारी और कर्मचारी लंबे समय से एक ही पद पर बने रहने के कारण अपने दायित्वों का ठीक तरीके से निर्वहन नहीं कर रहे थे। इससे जनता के कार्यों में अनावश्यक देरी हो रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.