नई दिल्ली, फरवरी 18 -- यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की बुधवार को सऊदी अरब पहुंच रहे हैं। वहीं अमेरिका और रूस से शीर्ष अधिकारी भी यूक्रेन युद्ध को लेकर सऊदी अरब में बैठक करने वाले हैं। रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि खुद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस बैठक में हिस्सा ले सकते हैं। हालांकि यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं जेलेंस्की ने पहले ही कह दिया है कि उनका देश युद्ध समाप्त करने के उद्देश्य से इस सप्ताह होने वाली अमेरिका-रूस वार्ता में शामिल नहीं होगा। जेलेंस्की ने कहा कि जब वार्ता में यूक्रेन शामिल नहीं होगा तो वह इसके परिणामों को भी स्वीकार नहीं करेगा। संयुक्त अरब अमीरात से एक कॉन्फ्रेंस कॉल पर पत्रकारों से बात करते हुए जेलेंस्की ने कहा कि उनकी सरकार को सऊदी अरब में मंगलवार को होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.