अररिया, फरवरी 9 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। फारबिसगंज थाना क्षेत्र के सैफगंज पंचायत से एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को गहरे शोक में डुबो दिया है। सैफगंज पंचायत के वर्तमान सरपंच रामानंद पासवान के पुत्र मनोज पासवान (51 वर्ष) का रविवार की रात अचानक निधन हो गया। पति की असामयिक मौत की खबर ने उनकी पत्नी मीना देवी को भीतर तक तोड़ दिया। रात भर पति के शव के पास बैठी मीना देवी का दु:ख असहनीय हो गया और सोमवार की सुबह उन्होंने भी दम तोड़ दिया। एक ही घर से पति-पत्नी की अर्थी उठने का दृश्य जिसने भी देखा, उसकी आंखें भर आईं। बताया जाता है कि मनोज पासवान के निधन के बाद पत्नी मीना देवी बार-बार बेसुध हो जा रही थीं। पति से वियोग का गहरा आघात वह सह नहीं सकीं और सुबह होते-होते उन्होंने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। इस तरह एक खुशहाल परिवार...