रांची, जनवरी 23 -- रांची। एक ही घटना और एक ही पक्षकारों से जुड़े दो आपराधिक मामलों की अलग-अलग अदालतों में सुनवाई को लेकर दायर याचिका पर न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा-1 की अदालत ने आदेश पारित किया है। अदालत ने कांके थाना कांड संख्या 226/21 से जुड़े सत्र वाद संख्या 201/22 को स्थानांतरित करते हुए उसे कांके थाना कांड संख्या 217/21 से उत्पन्न सत्र वाद संख्या 802/22 के साथ एक ही अदालत में सुनवाई के लिए भेजने का निर्देश दिया है। अदालत ने कहा कि दोनों मामले एक ही घटना से उत्पन्न हैं और अलग-अलग अदालतों में सुनवाई से विरोधाभासी निर्णय की संभावना है। इसे देखते हुए न्यायहित में दोनों मामलों की सुनवाई एक ही अदालत में होना उचित है। आदेश के एडीजे-III, रांची की अदालत में स्थानांतरित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.