कौशाम्बी, मई 5 -- कोखराज के रसूलपुर गिरसा गांव में रविवार की रात चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया। तीन घर में सेंध काटकर और एक घर का ताला तोड़कर चोर नकदी, जेवर के साथ बर्तन उठा ले गए। चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत मच गई। वहीं सूचना के बाद पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। रसूलपुर गिरसा निवासी रतीराम ने सिंघिया चौकी पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह रविवार की रात छत पर सोया हुआ था। घर की पक्की दीवार में सेंध लगाकर चोर अंदर घुसे। चोर घ में रखा 50 हजार रुपया कीमत का जेवर, एक लाख 70 हजार नकद के अलावा अन्य जरूरी सामान उठा ले गए। इसी तरह गांव के ही राशिद के घर से एक लाख 40 हजार रुपया नकद 25 हजार रुपये कीमत के जेवर, मो. जाहिद पुत्र मो. अनीश के घर से 85 हजार रुपये कीमत के गहने व कीमती बर्तन के साथ 12 हजार नकद उठा ले गए। गांव के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.