पटना, जनवरी 9 -- देश के रेल मंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री रहे लालू प्रसाद यादव खुद तो चारा घोटाला में जेल गए ही, अब उनके आधे परिवार पर जेल जाने का खतरा बढ़ गया है। दिल्ली की स्पेशल कोर्ट ने लैंड फॉर जॉब केस में लालू की पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, दोनों बेटे पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव, दो बेटियों सांसद मीसा भारती और हेमा यादव पर मुकदमा का ट्रायल चलाने के लिए आरोप गठन कर दिया है। लालू पर रेल मंत्री रहते परिवार के लोगों के नाम पर जमीन लिखवाकर ग्रुप डी की नौकरी देने का आरोप है। सीबीआई ने 2022 में इस केस में एक प्राथमिकी दर्ज की थी। कोर्ट ने 103 आरोपियों में 52 को बरी कर दिया जबकि पांच की इस दौरान मौत हो चुकी है। लालू-राबड़ी परिवार के छह सदस्यों समेत 46 आरोपी ट्रायल का सामना करेंगे। कोर्ट ने लालू-...