नई दिल्ली, फरवरी 5 -- यूपी में बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र में करीब दो घंटे में एक पागल कुत्ते ने 11 लोगों को काट लिया। उसके रास्ते पर जो भी मिला उसे काटता रहा। एक के बाद एक कर के 11 लोगों को निशाना बनाया। कोठी क्षेत्र की बच्ची के गाल को कुत्ते ने नोंच लिया है। गहरा घाव होने के कारण बच्ची को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पागल कुत्ते के काटने से इलाके में हड़कंप मचा रहा। लोगों ने इन कुत्तों से निजात दिलाने की मांग की। हैदरगढ़ कस्बे में बुधवार की शाम कहीं से आवारा पागल कुत्ता पहुंच गया था। कुत्ते ने हैदरगढ़-भिटरिया मार्ग पर रेलवे क्रासिंग पर अपने घर मालिनपुर से हैदरगढ़ आ रहे बाइक सवार अंकुश (22) के पैर में काट लिया। उन्होंने पैर झटक कर उससे छुड़ाया। इसके बाद कुत्ता हैदरगढ़ कस्बे में सड़क पार कर रहे लिल्हौरा वार्ड निवासी कुंदन कुमार (21)...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.