संतकबीरनगर, दिसम्बर 15 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। रबी फसल के दौरान खाद की कालाबाजारी भी खूब हुई। एक एक किसान को 25 बोरी से लेकर 70 बोरी तक खाद बेच दी गई है। कुछ किसान खाद के लिए दर-दर भटकते रहे। जिले के चार दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। जिला कृषि अधिकारी डा. सर्वेश कुमार यादव ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर दुकानदारों ने संतोष जनक जवाब नहीं दिया तो लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा। सहकारी क्रय विक्रय समिति सियरासांथा में एक ही किसान को 44 बोरी और फिर 27 बोरी खाद बेच दिया गया है। इसके अलावा रमन जायसवाल चिरैयाडांड़ बेलहर में भी खाद की हेराफेरी हुई है। यहां पर एक ही किसान को 33 बोरी यूरिया आवंटित कर दिया गया है। आनंद कुमार पांडेय धपोखरा नाथनगर में 35 बोरी खाद एक किसान को दिया गया है। इसके अलावा सहकारी क्रय विक्रय समिति भदा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.