गया, अक्टूबर 11 -- दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के स्कूल ऑफ अर्थ, बायोलॉजिकल एंड एनवायर्नमेंटल साइंसेज (एसईबीईएस) के अंतर्गत संचालित बायोइन्फरमेटिक्स विभाग ने प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक डॉ. जीएन रामचंद्रन की 103वीं जयंती के उपलक्ष्य में बायोइन्फरमेटिक्स दिवस मनाया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शारदा विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के प्रतिष्ठित प्रोफेसर डॉ. गुलशन वाधवा शामिल हुए। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) के पूर्व वैज्ञानिक-जी और सलाहकार डॉ. गुलशन वाधवा ने अपने संबोधन में हाल के नोबेल पुरस्कार विजेता अध्ययनों के उदाहरणों का हवाला देते हुए वैज्ञानिक अनुसंधान में नवाचार के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि कई नोबेल पुरस्कार विजेताओं को इस बात का अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.