अलीगढ़, जनवरी 31 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सरकारी एंबुलेंस सेवा की टीम ने शुक्रवार को एक ही एंबुलेंस में दो महिलाओं का सुरक्षित प्रसव कराया। दोनों ही प्रसव अलग-अलग समय पर हुए। एंबुलेंस में तैनात ईएमटी व चालक को जिला स्तर पर सम्मानित करने की घोषणा की गई है। लोधा के गांव मूसेपुर निवासी संजय की 26 वर्षीय पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने सुबह 102 एंबुलेंस सेवा को कॉल किया। एंबुलेंस महिला को लेकर सीएचसी की ओर आ रही थी, तभी गांव मूसेपुर के समीप महिला को तीव्र प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। ईएमटी स्वेता ने सूझबूझ दिखाते हुए एंबुलेंस को सड़क किनारे रोककर प्रसव कराया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। दोनों को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके कुछ घंटे बाद ही उसी एंबुलेंस में लोधा ब्लॉक के गांव केसोपुर निवासी मुनीश की 23 वर्षीय पत्नी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.