विकासनगर, मई 30 -- सहसपुर पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपी सहसपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। एसएसआई विकास रावत ने बताया कि वारंटी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को वारंटी मुंतजिर निवासी खुशहालपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना सहसपुर में गौवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। कोर्ट की ओर से बार-बार समन भेजने पर भी वह कोर्ट में पेश नहीं हो रहा है। जिसके बाद कोर्ट की ओर से उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए थे। आरोपी सहसपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...