मुजफ्फरपुर, जून 2 -- बिहार में कट्टा संग केक काटती एक युवती का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो मुजफ्फरपुर जिले का है। कहा जा रहा है कि जिले के करजा थाने के एक गांव में कट्टा के साथ केक काटने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में युवती एक हाथ में कट्टा और दूसरे हाथ से केक काटते दिख रही है। हालांकि, वायरल वीडियो की सच्चाई की लाइव हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। वीडियो के आधार पर पुलिस ने युवती को पूछताछ के लिए उठाया है। युवती बड़कागांव दक्षिणी की बताई जा रही है। थानेदार रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि युवती के चचेरे भाई की भूमिका संदिग्ध है। वह फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। थानेदार ने बताया कि युवती बीए फाइनल ईयर की छात्रा है। यह भी पढ़ें- बिहार के इन 9 जिलों में ठनका और तेज हव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.