मिर्जापुर, फरवरी 5 -- मिर्जापुर। नगर के सिविल लाइन मार्ग पर आलू मिल के पास सीवर लाइन जाम हो जाने से चेम्बर से पानी ओवरफ्लो कर सड़क पर बह रहा है। इससे करीब तीन सौ मीटर सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। इसी मार्ग से प्रतिदिन जिले के आला अधिकारी आते-जाते हैं, बावजूद नगर पालिका सीवर में जाम कचरे की सफाई नहीं करा रही है। वहीं गड्ढे में पानी भरा होने से आए दिन बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। नगर में सीवर की साफ-सफाई कराने का नगर पालिका का दावा थोथा साबित हो रहा है। नगर के सिविल लाइन मार्ग पर आलू मिल के पास सीवर लाइन जाम हो जाने से चेम्बर से ओवरफ्लो कर सीवर का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे जहां सड़क टूट जा रही है, वहीं राहगीरों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर का यह सबसे व्यस्ततम मार्ग है। इसी मार्ग से चुनार, मड़िहान, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.