फरीदाबाद, मई 5 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराध की रोकथाम के लिए बने तीन थानों की टीमों ने बीत सात दिनों में साइबर ठगी के आरोप में 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, 161 शिकायतों का निस्तारण किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 26 अप्रैल से दो मई तक साइबर पुलिस की टीमों ने चार मुकदमों को सुलझाते हुए 19 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। साइबर थाना सेंट्रल, एनआईटी ने एक- एक और साइबर अपराध बल्लभगढ़ के दो मामले शामिल हैं। साइबर अपराध थानों की टीमों ने आठ लाख 77 हजार 970 रपये बरामद किए हैं। वहीं 161 शिकायतों का निस्तारण कर एक लाख 12 हजार 900 रुपये रिफंड करवाए हैं। वहीं तीन लाख 13 हजार 866 रुपये बैंक खातों में फ्रिज करवाए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में कृष्णा, सांकला रवि किशोर, राजेश कुमार कलाल, मनोज सिंह, जतिन सिंह, गौतम मीणा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.