मुजफ्फरपुर, फरवरी 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के एक हजार से अधिक स्कूलों के हेडमास्टर, लेखापाल, डाटा इंट्री ऑपरेटर का एक सप्ताह का वेतन कटेगा। डीपीओ लेखा योजना ने इसका निर्देश दिया है। अबतक इन स्कूलों ने 75 फीसदी उपस्थिति वाले बच्चों के डाटा में गड़बड़ी को नहीं सुधारा है। अब भी जिले में 40 फीसदी से अधिक बच्चों के डाटा में गड़बड़ी है। छात्रवृति, पोशाक समेत अन्य योजनाओं का लाभ बच्चों की 75 फीसदी उपस्थिति के आधार पर देना है। जिले से सत्र 2025-26 के लिए 75 फीसदी उपस्थिति वाली बच्चों की जो सूची भेजी गई, उसमें 80 हजार से अधिक में अलग-अलग तरह की गड़बड़ी थी। दो हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के पिता का नाम मैच नहीं कर रहा था। सैकड़ों बच्चों का खाता भी मैच नहीं कर रहा था। इनमें सुधार को लेकर एक महीने में दर्जन बार पत्र लिखा गया, लेकिन अब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.