प्रयागराज, जनवरी 5 -- प्रयागराज, संवाददाता। जिला अपराध निरोधक समिति की प्रयागराज इकाई का माघ मेला में काली सड़क स्थित मुख्य कैंप कार्यालय का शुभारंभ महापौर गणेश केसरवानी ने किया है। इस बार भी समिति के एक हजार वालंटियर्स माघ मेला को सकुशल संपन्न कराने में अपनी भूमिका अदा करेंगे। समिति के वाइस चेयरमैन आरएस वर्मा ने कहा मेले में निस्वार्थ भाव से तीर्थ यात्रियों की सेवा ही हम सबका संकल्प है। इस मौके पर लक्ष्मीकांत मिश्रा, वीके श्रीवास्तव, कुलदीप धर, संदीप सोनी, मंजू तिवारी समेत कई लौग मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...