मुजफ्फरपुर, जनवरी 12 -- गायघाट। हनुमाननगर में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर समाजसेवी सज्जन कुमार ने एक हजार बच्चों के बीच कॉपी, कलम, पेंसिल का वितरण किया। बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और समाज में सेवा व सहयोग की भावना को मजबूत करना है। इस मौके पर दीपक मिश्र उर्फ बउआ, विद्यापति ठाकुर, देवेंद्र राय, महादेव राय, धीरज कुमार, ओमप्रकाश, अजय कुमार, पवन कुमार, लोकेश कुमार आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...