भभुआ, फरवरी 15 -- (महाशिवरात्रि) एक हजार फुट उंची पहाड़ी के चट्टान को लांघकर पहुंचे भक्त शुकुल मड़इया पहाड़ी स्थित शुक्लेश्वर महादेव मंदिर में जुटे महिला-पुरुष सुवरा नदी के नहर पुल पर लगा मेला, शरबत व पानी पिलाने का था प्रबंध भगवानपुर, एक संवादाता। महाशिवरात्रि पर शुकुल मड़इया पहाड़ी स्थित शुक्लेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए एक हजार फुट उंची पहाड़ी के चट्टान को लांघकर शिवभक्त पहुंचे। इस दौरान हर-हर महादेव के जयघोष से मंदिर परिसर गूंजता रहा। इस दौरान सुवरा नदी के नहर पुल पर मेला भी लगा, जिसमें प्रखंड के दर्जनों गांव के बच्चे, महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने पहुंचकर चाट, जलेबी, पकौड़ी, गन्ने का रस, मिठाई आदि खाए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड-19 का वैक्सीनेश व जांच कैंप भी लगाया गया। मेले में आए श्रद्धालुओं को समाजसेवी लक्षणदेव सिंह की...