लातेहार, फरवरी 22 -- बारियातू, प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री डीएमएफटी मद से एक हजार फीट पीसीसी सड़क निर्माण का शिलान्यास लातेहार विस क्षेत्र के विधायक प्रकाश राम ने रविवार को किया। प्रखंड अंतर्गत फुलसू पंचायत के सतीटांड़ सरना स्थल से हरिजन मोहल्ला लाटू तक पीसीसी सड़क निर्माण का शिलान्यास पंडित जनार्दन पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कर कराया। इसके पश्चात् विधायक श्री राम ने पीसीसी सड़क निर्माण की शिलापट्ट का अनावरण करते हुए ग्रामीणों से कहा कि चुनावी दौरा के समय आप सभी ने सड़क निर्माण की मांग की थी ,जिसे आज पूरा कर रहा हूं। सड़क निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों से कहा कि आपकी सड़क है ,अच्छी गुणवत्ता के साथ निर्माण कराना आपकी जिम्मेदारी है। कार्य में कोई परेशानी होने पर सूचित करेंगे। उपस्थित महिलाओं ने विधायक से सतीटांड़ सरना स्थल से उत्तर की ओ...