मुंगेर, जनवरी 1 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर प्रखंड की इंद्ररुख पश्चिमी पंचायत में जदयू का सदस्यता अभियान की शुरुआत की गयी है। प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री अध्यक्ष मुनीलाल मंडल की अगुवाई में दो दर्जन लोगों को सदस्यता की शपथ दिलयी गयी। मौके पर मुनीलाल मंडल ने कहा कि जदयू पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सीएम नीतीश कुमार ने सूबे में करीब एक करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है। जमालपुर में करीब एक हजार लोगों को सक्रिय सदस्य बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष सह जमालपुर के लोकप्रिय विधायक नचिकेता मंडल ने इसकी शुरुआत बीते दिनों शहरी क्षेत्र में की थी। अब प्रखंड में सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत की गयी है। मौके पर परिधि सिंह, रणधीर यादव, सोहन मंडल, दिनेश मंडल, सूरज कुमार, गणेश कुमार, विनय कुमार, शशि कुमार, मुकेश कुमार, उत्तम दास स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.