लखीमपुरखीरी, अप्रैल 14 -- लखीमपुर। कृषि विभाग जिले के करीब एक हजार किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित करेगा। प्राकृतिक खेती के साथ ही श्रीअन्न का उत्पादन करने पर जोर है। इससे किसानों की लागत कम आएगी। प्राकृतिक खेती से तैयार उत्पाद का बाजार रेट ज्यादा है। इससे किसानों की आय भी बढ़ेगी। विभाग का प्रयास है कि ज्यादा जोत वाले किसानों को एक-दो खेतों में प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उपकृषि निदेशक अरविन्द मोहन मिश्रा ने बताया कि प्राकृतिक खेती किसानों के लिए काफी फायदेमंद है। प्राकृतिक खेती में रासायनिक खादों, कीटनाशकों का प्रयोग कम होता है इससे खेती की लागत कम होती है। इसके अलावा प्राकृतिक खेती से तैयार अनाजों की बाजार में कीमत ज्यादा है। इससे किसानों की आमदनी भी बढ़ती है। उपकृषि निदेशक अरविन्द मोहन मिश्रा का कहना है कि कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.