रांची, दिसम्बर 14 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची पुलिस की टीम ने 75 हजार रुपए का गांजा के साथ दंपति को गिरफ्तार किया है। इनमें किशोरगंज रोड नंबर नौ के रहने वाले सुजीत राय और उसकी पत्नी रबिता देवी शामिल है। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस की टीम ने किशोरगंज स्थित एक मकान में छापेमारी की। टीम ने सुजीत और उसकी पत्नी को गांजा बेचते हुए पकड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...