आरा, नवम्बर 28 -- -बड़हरा में मिनी किट यंत्र वितरण शिविर आयोजित बड़हरा, संवाद सूत्र। प्रखंड स्थित किसान भवन में कृषि यांत्रिकीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिनी किट यंत्र वितरण शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम चंद्र बंसी सीड एंड यंत्र कंपनी के बैनर तले आयोजित हुआ। जिला कृषि कार्यालय की ओर से स्वीकृत फरना पंचायत के 25 लाभुकों का चयन किया गया। इनमें 10 किसानों ने शुक्रवार को शिविर में पहुंचकर अपने-अपने मिनी किट यंत्र प्राप्त किए। प्रत्येक सेट की कुल कीमत एक हजार रुपये है, जिसमें 800 रुपये की सब्सिडी प्रदान की गई। इससे किसानों को महज 200 रुपये में उपकरण वाले किट मिले। शिविर का संचालन उमेश सुमन, वेद प्रकाश और रबी भारती ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में लाभुक किसानों में अनिल कुमार सिंह, लाल बाबू सिंह, दीपक सिंह, बलिराम सिंह, अशोक...