भदोही, फरवरी 24 -- भदोही, संवाददाता। एक हजार करोड़ से सूबे में 11 हजार मजरों को बिजली से प्रकाशमान किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार के निर्देश पर बिजली विभाग ने सर्वे भी शुरू कर दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी एवं सीएम योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि कोई भी गांव या मजरा बिजलीकरण से वंचित ना रहे। उक्त बातें जिले के दौरे पर आए सूबे के नगर विकास और ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा ने कही। कहा कि बिजलीकरण को लेकर सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर काम किया गया है। स्वतंत्रता के बाद 70 वर्षों में वर्ष 1947 से लेकर 2017 तक करीब एक लाख 28 हजार मजरों का विद्युतीकरण किया गया था। जबकि पिछले आठ वर्षों में करीब एक लाख 50 और मजरों का विद्युतीकरण करते हुए बिजली पहुंचाने का दायरा सुदूर गांवों तक पहुंचाया गया। कहा कि करीब दो वर्ष पहले कराए गए सर्वे में पता चला कि अभी भी करीब...