बागपत, जनवरी 25 -- भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने दोघट में पत्रकारों को प्रेसवार्ता के दौरान देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि देश में जनसंख्या विस्फोट हो रहा है, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। उन्होंने सुझाव दिया कि 50 साल तक एक संतान योजना लागू की जाए और इससे अधिक बच्चे होने पर सख्त प्रावधान किए जाएं। दोघट कस्बे में राजेंद्र चौधरी के आवास पर पहुंचे भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने प्रयागराज महामंडलेश्वर विवाद और जनसंख्या कानून पर उन्होंने कहा कि अधिकारियों को सम्मान के साथ महामंडलेश्वर जी का स्नान कराना चाहिए था। यदि वे बिना स्नान वापस लौटते हैं तो इसे पाप माना जाएगा। राकेश टिकैत ने कहा कि देश में जब कृषि के साथ छेड़खानी हुई तो आंदोलन हुआ था और अब यदि ऋषि- मुनियों के सा...