बाराबंकी, जनवरी 22 -- बाराबंकी। घर के विवाद में एक सिपाही ने अपनी पत्नी को पीट दिया। अधिक चोट लगने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला पुलिस तक भी पहुंचा लेकिन पत्नी ने कार्रवाई से मना कर दिया। जिले में तैनात एक सिपाही परिवार के साथ मालगोदाम रोड स्थित मकान में रहता है। बताया जा रहा है कि घर के विवाद में नाराज सिपाही ने पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। इसमें उसे गंभीर चोटें आईं। लोगों ने बीच बचाव किया। अधिक चोट होने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मामला कोतवाली तक भी पहुंचा लेकिन महिला ने कार्रवाई से मना का दिया। इस संबंध में कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट का मामला आया था लेकिन पत्नी ने कार्रवाई करने से मना कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...