कोटद्वार, अगस्त 18 -- बदरी केदार रामलीला समिति बेलाडाट की ओर से एक सितंबर से रामलीला मंचन किया जायेगा। सोमवार को यह जानकारी देते हुए समिति अध्यक्ष लोकेश थपलियाल ने बताया कि समिति हर साल ही रामलीला का मंचन करती आई है। इस साल भी समिति द्वारा लीला मंचन करने का निर्णय लिया गया है। बताया कि लीला की तैयारी के लिए कलाकारों की रिहर्सल शीघ्र आरंभ की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...