घाटशिला, फरवरी 4 -- घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला प्रखंड की बड़ाजुड़ी पंचायत के बड़ाजुड़ी गांव में सिंचाई तालाब में स्नान घाट के निर्माण को लेकर बुधवार को दर्जनों महिलाओं ने मुखिया से मुलाकात की। महिलाओं ने कहा कि सिंचाई तालाब में स्नान घाट के निर्माण को लेकर दिसंबर 2024 में तत्कालिक विधायक सह मंत्री रामदास सोरेन ने शिलान्यास किया था। महिलाओं ने कहा कि हमलोगों को जानकारी मिली है कि तालाब का निर्माण विधायक निधि से 4 लाख 77 हजार से होना था। बड़े ताम झाम से स्नान घाट निर्माण को ले शिलान्यास तो किया गया, लेकिन साल भर बाद भी इसका निर्माण अब तक शुरू नहीं किया गया। जिसके कारण महिलाओं को बिना स्नान घाट के नहाने, कपड़े धोने समेत अन्य कार्य करने में काफी कठिनाईयों का सामना पड़ रहा है। उन्होंने मुखिया से जानने का प्रयास किया कि कहीं योजना के संवेदक ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.