रुडकी, जनवरी 6 -- सिविल अस्पताल परिसर में निर्मित ब्लड बैंक का भवन बीते एक वर्ष से अस्पताल को हस्तांतरित नहीं हो सका है। अब इस मामले में जिलाधिकारी रिपोर्ट मांगी है। लोक निर्माण विभाग को भवन की विस्तृत रिपोर्ट देनी है। लोनिवि की एक टीम जल्द ही ब्लड बैंक भवन का निरीक्षण करेगी और उसके निर्माण मानकों की गहन जांच करेगी। भवन निर्माण के बाद से ही तकनीकी औपचारिकताओं और मानकों की जांच के कारण हस्तांतरण की प्रक्रिया लंबित चल रही है। इससे अस्पताल को ब्लड बैंक संचालन में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में सीमित संसाधनों के बीच ब्लड बैंक संचालित है, जबकि नए भवन के शुरू होने से यह व्यवस्था अधिक सुदृढ़ हो सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.