भभुआ, फरवरी 4 -- झारखंड के हजारीबाग से भटककर बेलांव थाना क्षेत्र में आ गई थी महिला सरपंच द्वारा उसकी तस्वीर और वीडियो क्लिप बनाकर भेजने पर हुई पहचान (पेज चार) रामपुर, एक संवाददाता। सरपंच, पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से एक साल से भटकी महिला को उसके परिजन मिल गए। दरअसल, बुधवार को महिला को स्थानीय लोग लेकर बेलांव थाना पहुंचे। इसकी सूचना पर सरपंच दीपक कुमार भी पहुंचे और उसका फोटो और वीडियो बनाकर हजारीबाग के एक रिश्तेदार के व्हाट्सएप पर डाला। उनके द्वारा उसकी पहचान झारखंड के हजारीबाग जिला स्थित कोरा चौक भुईयां टोला निवासी प्रकाश राम की मां रीता देवी के रूप में की गई। पुलिस की सूचना पर परिजन बेलांव थाना पहुंचे और कागजी लिखा-पढ़ी के बाद महिला को परिजनों को सौंप दिया गया। थानाध्यक्ष परमहंस कुमार ने इसकी पुष्टि की और बताया कि उसके परिजन बता रहे थे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.