गिरडीह, जून 29 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। पचंबा थाना पुलिस ने एक साल से फरार चल रहे हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पचंबा थाना क्षेत्र के नगरवापत्थर निवासी तबारक अंसारी पिता स्व. इदरीश मियां है। गिरफ्तारी के बाद शनिवार को पचंबा पुलिस ने उसे अदालत में प्रस्तुत किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा गिरिडीह भेज दिया। पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि तबारक पचंबा थाना कांड संख्या 59/2024 का नामजद अभियुक्त है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...