गोपालगंज, जनवरी 9 -- कुचायकोट। गोपालपुर थाना की पुलिस ने बीते एक वर्ष से फरार चल रहे दो आरोपितों को गुरुवार की रात छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों की लंबे समय से तलाश कर रही थी। गिरफ्तार आरोपितों में गोपालपुर थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव निवासी बुलेट साह और अमरेश भगत शामिल हैं। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शुक्रवार को दोनों को न्यायालय में पेश कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...