बागपत, जनवरी 4 -- क्षेत्र के पिलाना गांव में एक वर्ष से टूटे पड़े बिजली खंभे को अभी तक नहीं बदलवाया गया है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश पनप चला है। रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। जल्द ही खंभा न बदले जाने पर धरना शुरू करने की चेतावनी दी। ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत केंद्र प्रभारी और कर्मचारियों की लापरवाही के चलते पिछले एक वर्ष से टूटे पड़े बिजली खंभे को नहीं बदलवाया गया है, जबकि इस संबंध में कई बार शिकायत भी की जा चुकी है। आरोप लगाया कि कर्मचारी लाईन और पोल बदलवाने के लिए पैसे मांगते है। पैसे नहीं दिए, तो उन्होंने खंभे को नहीं बदलवाया। प्रदर्शन करने वालों में बबलू जांगिड़, राजकुमार, तरुण, नीरज, सतपाल, देवेंद्र कुमार और विवेक आदि मौजूद रहे। वहीं, पिलाना विद्युत केंद्र प्रभारी गंजेंद्र सिंह ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं ...