श्रावस्ती, फरवरी 21 -- गिलौला, संवाददाता। गिलौला विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत रायपुर बिलेला में जल जीवन मिशन के तहत करोड़ों रुपए की लागत से पानी टंकी का निर्माण करवाया गया है। लेकिन पिछले तीन वर्षों से सभी कार्य पूरा हो जाने के बाद में लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंचा है। इससे लोग परेशान हैं। पानी टंकी का निर्माण करा कर लोगों के घरों तक पाइप लाइन डाल दिया गया। इसके बाद आधार कार्ड लेकर लोगों को कनेक्शन देने की कार्रवाई पूरी की गई। लेकिन आज तक लोगों के घरों में जल जीवन मिशन का पानी नहीं पहुंचा। टंकी निर्माण पूरा होने के बाद भी पानी सप्लाई नहीं शुरू की जा सकी है। लोगों का कहना है कि बड़ी टंकी का निर्माण करवाया है जो सफेद हाथी साबित हो रही है। आज भी स्वच्छ पानी के लिए तरस रहे हैं। पिछले तीन वर्षों से लोगों के घर के सामने टोटी लगाने वाला पाइ...