गिरडीह, जनवरी 7 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। सिंचाई सुविधा के लिए लगाया गया बिजली ट्रांसफार्मर एक वर्ष से जला हुआ है। फिर भी विभाग द्वारा जले हुए ट्रांसफार्मर को नहीं बदला गया है। इससे बिजली के अभाव में कृषि कार्य जबरदस्त रूप से प्रभावित हो रहा है। विभाग की लापरवाही से स्थानीय ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। यह मामला बदवारा पंचायत के सहियारी गांव से जुड़ा हुआ है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को आवेदन देकर इसकी सूचना भी दी है। ग्रामीणों ने 9 अक्टूबर 2025 को दिए आवेदन में उल्लेख किया है कि कृषि कार्य एवं सिंचाई के लिए बिजली ट्रांसफार्मर की व्यवस्था की गई थी। किसान जलाशयों में मोटर लगाकर खेतों की सिंचाई करते थे। यहां के किसान खेती पर आश्रित हैं और खेती बारी ही उनका जीविकोपार्जन का मुख्य साधन है, लेकिन बिजली ट्रांसफार्मर जले हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.