बोकारो, जनवरी 19 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। एक अकेला जंगली हाथी पेटरवार प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में आतंक मचाए हुए है, जिसके कारण ग्रामीण पिछले एक वर्ष से दहशत के साये में जिंदगी गुजार रहे है। दिन के उजाले में एक अकेला जंगली हाथी अरजुवा पंचायत के गागा जंगल में शरण लिए रहता है, और शाम होते ही गांवों की ओर कूच करता है। रात भर एक स्थान से दूसरे स्थान तक विचरण करते हुए भोर होते ही गागा जंगल पहुंच जाता है। ग्रामीणों में जंगली हाथी से इतनी ज्यादा दहशत है कि ग्रामीण रात के वक्त शौच करने के लिए घर से बाहर भी नही निकल पा रहे है। गागा जंगल में लिए हुए है शरण: अपने झुंड से बिछड़ा एक जंगली हाथी प्रखंड के अरजुवा पंचायत के गागा जंगल में पिछले एक साल से शरण लिए हुए है। शाम होने के बाद अरजुवा-गागा के बीच आवागमन ठप्प सा हो जाता है। जंगली हाथी के डर से ग्रामी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.