नई दिल्ली, दिसम्बर 4 -- कैंसर, एक ऐसा शब्द या कहें एक ऐसी बीमारी जिसका नाम सुनते ही लोगों में दहशत फैल जाती है। न जाने कितने घर, कितने ही परिवार इस जानलेवा बीमारी के आगे नतमस्तक हो गए, सारी पूंजी लग गई,कभी जान बच गई तो कभी तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। भारत में कैंसर के मामले वाकई डराने वाले हैं। देश की राजधानी दिल्ली की ही बात करें तो यह बहुत ज्यादा है। साल 2024 में भारत में 15.33 लाख से अधिक नए कैंसर के मामले दर्ज किए गए। दिल्ली में अकेले 28,387 मामले सामने आए हैं। राज्यसभा में पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार 2024 में 15 लाथ कैंसर मरीजों का ये आंकड़ा 2023 के 14.96 लाख और 2022 के 14.61 लाख मामलों से ज्यादा है। राजधानी दिल्ली में अकेले 2024 में 28,387 मामले सामने आए। यह आंकड़ा 2023 के 27,561 और 2022 के 26,735 मामलों से अधिक है। यह दिखाता है कि ...