धनबाद, जुलाई 19 -- झरिया, वरीय संवाददाता। एक साल में ही बरसात का पानी पड़ते ही झरिया बाजार की सड़कें टूटने लगी है। कई जगहों पर सड़क टूट गई है। गिट्टी की चादर कई जगहों पर सड़कों पर बिछ गई है। इससे आने-जाने में लोगों को काफी परेशानी होती है। इसकी जानकारी मिलने पर अभियंता ने ठेकेदार का करीब एक करोड़ का भुगतान रोक दिया है। जब तक सड़क की मरम्मत नहीं होगी। तब तक राशि ठेकेदार को नहीं मिल पाएगी। बताते चलें कि वर्ष 2021 में मुख्यमंत्री ने करीब 8 करोड़ 30 लाख की लागत से झरिया शहर की सड़कों और बाइपास सड़क की मरम्मत को लेकर शिलान्यास किया था। करीब 3 साल बाद पिछले विधानसभा चुनाव से पहले सड़क बनी थी। लोगों को लगा था कि अब यह सड़क टिकाऊ होगी। लेकिन कई जगहों पर सड़क टूट गई है। झरिया के कतरास मोड़ से लेकर बाटा मोड़ तक करीब आधा दर्जन जगहों पर सड़क टूटी हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.