नई दिल्ली, फरवरी 15 -- केंद्र सरकार की कई ऐसी योजनाएं हैं जिसे नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल में शुरू किया गया था। इनमें से एक प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना भी है। इस योजना में 18 से 70 वर्ष तक का कोई भी बैंक खाता धारक व्यक्ति शामिल हो सकता है। खास बात है कि योजना से जुड़ने के लिए आपको हर साल 20 रुपये खर्च करने होंगे। आइए डिटेल जान लेते हैं।क्या है योजना की डिटेल प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का वार्षिक प्रीमियम मात्र 20 रुपये है। योजना के तहत दुर्घटना में मृत्यु या पूर्ण स्थायी विकलांगता की स्थिति में 2 लाख रुपये तथा आंशिक स्थायी विकलांगता की स्थिति में 1 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाती है। जन-धन खातों के माध्यम से बड़ी संख्या में लोग इस योजना से जुड़े हैं। किसी व्यक्ति की ओर से एक या विभिन्न बैंकों/ डाकघरों में कई बैंक/ डाकघर ...