वाराणसी, जनवरी 16 -- वाराणसी। मंडलीय अस्पताल में वर्ष 2025 में विभिन्न प्रकार की 23 लाख 48 हजार 602 जांच कराई गई। पूर्वांचल में यह आंकड़ा सर्वाधिक है। इनमें 9 लाख से ज्यादा बायोकेमिस्ट्री की जांच, 12 लाख से ज्यादा हेमेटोलॉजी की जांच, एक लाख से अधिक थायरॉयड समेत अन्य हार्मोन की जांच और थैलेसीमिया, सेरोलॉजी व अन्य प्रकार की करीब 50 हजार जांच शामिल हैं। अस्पताल के ब्लड सेंटर की ओर से एक साल में 67 रक्तदान शिविर लगाए गए जिसमें 7240 यूनिट खूब एकत्र किए गए और 7201 लोगों को खून उपलब्ध कराया गया। मंडलीय अस्पताल में 164 प्रकार की जांच नि:शुल्क की जाती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...