लातेहार, जनवरी 11 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह वन विभाग के द्वारा लगभग एक साल में भी फसल के मुआवजा राशि का भुगतान किसानों को नहीं हो पाया है। फसल मुआवजे के भुगतान में देरी से किसान काफी परेशान है और इसके इंतजार में वन विभाग की ओर टकटकी लगाए हुए हैं। पुटुवागढ़ के किसान देवराज तिवारी ने बताया कि पिछले साल जंगली नील गाय ने उनकी खेत मे लगी विभिन्न फसलों को नुकसान किया था। फसल मुआवजा सम्बन्धित फॉर्म वन विभाग में जमा कर दिया गया है, लेकिन अब तक उन्हें फसल मुआवजा का भुगतान नहीं हो पाया है। इस वर्ष भी नील गाय के द्वारा फसलों को नुकसान किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...