छपरा, जनवरी 22 -- जन्म -मृत्यु,आय ,राशन ,भूमि संबंधी कार्यों का होगा निपटारा रसूलपुर। थाना क्षेत्र स्थित पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन समारोह पूर्वक सम्पन्न हुआ। मुखिया अखिलेश ईशनाथ यादव व बीपीआरओ सूरज कुमार ने संयुक्त रूप से उद्घाटन करते कहा कि पंचायत के लोगों को जन्म -मृत्यु प्रमाण पत्र, राशन ,आय, जमीन संबंधी आदि कार्यों के लिए अब एकमा प्रखंड कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। करीब ढ़ाई करोड़ की लागत से मात्र एक साल में बने भव्य पंचायत सरकार भवन के उद्घाटन पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे और ख़ुशी जाहिर की। युवा मुखिया अखिलेश ने बताया कि पंचायत भवन पूरे पंचायत वासियों सहित पूर्व मुखिया और उनके पिता स्व ईशनाथ यादव का एक सपना था जो पुरा हुआ। जल्द ही यहां एक सामुदायिक अस्पताल बनेगा जिसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। मौके पर उपमुखिया कलावत...