महाराजगंज, नवम्बर 28 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नगर पालिका के जयहिंद चौराहे के पास परसोहिया मोहल्ले की सड़क हमीदनगर, बाल्मीकि नगर, अंबेडकर नगर और शास्त्री नगर को जोड़ती है। मुख्य सड़क होने के चलते लोगों की भीड़ रहती है। शिकायत के बाद जिम्मेदारों ने इंटरलाकिंग सड़क का निर्माण कराया। लेकिन गुणवत्ता में कमी के चलते एक वर्ष में ही इंटरलाकिंग टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई। इसे लेकर वार्डवासियों में गुस्सा है। उन्होंने सड़क की गुणवत्ता की जांच कराने के साथ ही संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...