उरई, फरवरी 23 -- उरई। वीबी जी राम जी में जिले ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस बार एक साल में निर्माण कार्याों एवं श्रमिकों की मजदूरी के रूप में 204 करोड़ की धनराशि खर्च की गई है और फिलहाल में 17 हजार 946 श्रमिक का काम कर रहे हैं। आगे इनकी संख्या में और बढ़ोतरी के आसार हैं। जिले में जी राम जी से श्रमिकों को आसानी से गांव में ही रोजगार प्राप्त हो रहा है। इस बार जिले में जी राम जी में कुल 204 करोड़ की धनराशि खर्च की गई है। मौजूदा वित्तीय वर्ष में विभाग को 51 लाख 55 हजार मानव दिवस का लक्ष्य दिया गया था। इसके सापेक्ष 53 लाख 13 हजार मानव दिवस सृजित किए जा चुके हैं जो कि कुल लक्ष्य का 103 प्रतिशत है। अभी वित्तीय वर्ष की समाप्ति में एक महीने से अधिक का समय शेष है ऐसे में अभी लक्ष्य से काफी अधिक श्रमिकों को काम मिलेगा। फिलहाल में जिले में 271 ग्राम...