संतकबीरनगर, फरवरी 3 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। हर घर जल योजना लांच होने के बाद शहर के सभी घरों में पानी पहुंचाने के लिए नए सिरे से पाइप लाइन बिछाई जा रही है। पाइप लाइन बिछाने में समूचे शहर में 15 किमी की सड़क को खोद दिया गया है। इन सड़कों की मरम्मत में दो करोड़ से अधिक की धनराशि खर्च हो जाएगी। डेढ़ साल से अधिक का समय बीत गया है, लेकिन लोगों के घरों तक अभी पाइप लाइन बिछाई जा रही है। लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंचा और समूची शहर की सड़कों को खोद दिया गया है। धन का अपव्यय होने के साथ साथ जिले नागरिकों को कदम-कदम पर दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर में पेयजल का बड़ा संकट है। खलीलाबाद शहर के पुराने क्षेत्र में 40 साल पहले पाइप लाइन डाली गई थी। यह पाइप लाइन जर्जर हो चुकी है। शहर का विस्तारीकरण होता गया, लेकिन पाइप लाइन नहीं पड़ी। इ...