रांची, अप्रैल 11 -- झारखंड के नक्सल प्रभाव वाले जिलों में अभियान समेत अन्य मामलों में साल 2025-26 में 125.54 करोड़ रुपये खर्च होंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय के द्वारा इस संबंध में राशि निर्गत कर दी गई है। जिसके बाद राज्य सरकार के गृह विभाग ने इन पैसों को खर्च करने को लेकर पुलिस मुख्यालय को आदेश जारी किया है। नक्सल प्रभाव वाले जिलों में नक्सल अभियान, उससे जुड़े लॉजिस्टिक सपोर्ट, नए कैंपों के निर्माण, गुप्तचरों, संचार, हथियार की खरीद समेत अन्य मामलों पर यह राशि खर्च की जाएगी। राज्य के एक घोर नक्सल प्रभाव वाले जिले पश्चिमी सिंहभूम समेत आठ उग्रवाद प्रभावित जिलों में यह राशि एसआरई स्कीम के तहत खर्च होगी। वहीं, भारत सरकार ने झारखंड समेत अन्य उग्रवाद प्रभावित राज्यों में विशेष केंद्रीय सहायता योजना का विस्तार भी किया है। इस योजना के तहत 100 करोड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.