श्रावस्ती, मई 15 -- जमुनहा,संवाददाता। बीते बरसात में आई बाढ़ के कारण जमुनहा तहसील को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़क बह गई थी। करीब एक साल बीत गए हैं। लेकिन सड़क पर केवल मिट्टी डाली गई है। इससे आने जाने में लोगों को परेशानी होती है। वाहनों को निकलने में भी परेशानी होती है। वहीं बरसात का महीना आ गया है। इससे सड़क कटने की आशंका बनी हुई है। बाढ़ से शिकारी गांव के पास सड़क बह गई थी। इसके कारण जमुनहा तहसील मुख्यालय का जिला मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह बाधित हो गया था। प्रशासन ने कुछ दिनों बाद इन कटे स्थानों पर बलुई मिट्टी डालकर अस्थायी रूप से आवागमन शुरू तो करा दिया, लेकिन अब हल्की बारिश में ही मार्ग की स्थिति बद से बदतर हो गई है। मधवापुर के पास कटाव के कारण बंद हुए इस मार्ग की वजह से यात्रियों को मजबूरन बरदेहरा मोड़ होते हुए भिनगा की ओर जाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.