कौशाम्बी, सितम्बर 19 -- सिराथू। कड़ा धाम के गड़रियापुर की युवती की एक साल पहले संदिग्ध परिस्थितियों में फतेहपुर के लाडलेपुर गांव में मौत हो गई थी। परिजनों को हत्या की आशंका थी। कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को पुलिस की मौजूदगी में शव को कब्र से निकाला गया। कब्र से पुलिस को कंकाल मिला है, जिसे पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है। गड़रियापुर गांव की 27 वर्षीया शकीला बेगम की चार साल पहले फतेहपुर के हथगाम थाना क्षेत्र के लाडलेपुर गांव में शादी हुई थी। शकीला बेगम को एक बेटा भी हुआ था। उसका पति सऊदीअरब में रहता था। एक साल पहले ससुराल में शकीला की संदिग्ध दशा में मौत हो गई थी। परिजन जहर देकर हत्या करने का आरोप लगा रहे थे, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई थी। ससुराल में ही उसका शव दफनाया गया था। परिजनों ने अदालत की शरण ली थी। शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पोस्ट...