नई दिल्ली, फरवरी 20 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली सरकार के एक साल पूरे होने पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यमुना बाजार स्थित प्राचीन मरघट वाले हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने दिल्लीवासियों की सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और 'विकसित दिल्ली' के सपने को पूरा करने के लिए आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली की जनता के विश्वास और एक-एक वोट की शक्ति से बनी यह सरकार सत्ता के सुख के लिए नहीं, बल्कि सेवा के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में सरकार ने दिन-रात मेहनत करते हुए जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी है और दिल्ली के विकास को नई गति देने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का एक वर्ष केवल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.